बछवाड़ा बहियार के जंगल में आठ घंटे तक पड़ा रहा घायलावस्था में गेट मेन, ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल

DNB Bharat Desk

घायल की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बारो निवासी शंकर मालाकार का पुत्र पंकज मालाकार के रूप में किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी-मजोशडीह बहियार सड़क पर मंगलवार की रात अनियंत्रित बाइक पलट जाने के कारण बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सर्द रात में दुर्घटना होने के बाद करीब आठ घंटे तक सड़क के किनारे खाई के जंगल में रात भर पड़ा रहा घायल। रात में उक्त व्यक्ति ने अपने परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दिया लेकिन उक्त व्यक्ति को घटना स्थल का पता नहीं रहने के कारण जगह का पता नहीं बता सका और बेहोस होकर गड्ढे में पड़ा रहा।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा बहियार के जंगल में आठ घंटे तक पड़ा रहा घायलावस्था में गेट मेन, ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल 2बुधवार की सुबह जब रानी दो पंचायत एवं रानी तीन पंचायत के लोग जब बहियार सड़क पर टहलने गए तो किसी की नजर गड्ढे में उक्त घायल व्यक्ति पर पड़ी। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को बेहोशी की हालत में गड्ढे से निकालकर घायल के मोबाईल के नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दिया एवं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय अस्पातल भेज दिया।

बछवाड़ा बहियार के जंगल में आठ घंटे तक पड़ा रहा घायलावस्था में गेट मेन, ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल 3जहां डॉ ने चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बारो निवासी शंकर मालाकार का पुत्र पंकज मालाकार के रूप में किया गया है। परिजनों ने बताया उक्त घायल व्यक्ति समस्तीपुर जिले बोचहा गुमटी पर गेट मेन का काम करता है। ड्यूटी के बाद बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत में अपने रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होकर मजोशडीह रानी पथ बहियार के रास्ते अपने घर बरौनी जा रहा था।

बछवाड़ा बहियार के जंगल में आठ घंटे तक पड़ा रहा घायलावस्था में गेट मेन, ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल 4इसी दौरान बहियार में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिस कारण बहियार में सुनसान इलाका रहने के कारण कोई व्यक्ति नहीं देख सका और रात भर गड्ढे में घायल अवस्था में पड़ा रहा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article