बिहार स्टेट चालक संध के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालक संध ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निकाला आक्रोश मार्च

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आज सीआईयूँटी के नेतृत्व में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ और ई रिक्शा चालक संघ के द्वारा आज अपनी बिभिन्न मांगो को लेकर एक आक्रोश मार्च निकाला गया जो बाद मे हड़ताली चौक पर धरना मे बदल गया। आज का यह प्रदर्शन बीहट नगर परिषद द्वारा जीरो माईल मे अवैध बैरियर बसूली को लेकर आयोजित किया गया।

बिहार स्टेट चालक संध के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालक संध ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निकाला आक्रोश मार्च 2इस दौरान संगठन के द्वारा यह घोषणा की गई की अगर यह अवैध वैरियर को समाप्त नहीं किया गया तो बीस मई को बेगूसराय का चक्का जाम किया जायेगा। आज के इस आंदोलन का नेतृत्व सीआईटीयू के नेता अंजनी कुमार सिंह कर रहे थे। इस अवसर पर मिडिया से बात करते हुए बताया की आज का यह प्रदर्शन बीहट नगर परिषद द्वारा जीरो माईल मे अवैध बैरियर की बसूली को लेकिन सीआईटीयूके नेतृत्व मे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ और ई रिक्शा संघ के द्वारा संजूक्त रूप से की गई है।

बिहार स्टेट चालक संध के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालक संध ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निकाला आक्रोश मार्च 3आज के इस आंदोलन मे यह फैसला लिया गया है की अगर अबैध वैरियर का सिलसिला बंद नहीं होता है तो बीस मई को बेगूसराय का चक्का जाम किया जायेगा। इस दौरान अंजनी कुमार सिंह ने बताया की इस देश मे मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे है। श्रम कानून पर हमला हो रहा है। कॉर्पोरेट राज का प्रेक्टिस हो रहा है।देश मे श्रम संघिता लाद कर मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे है। ट्रेड यूनियन के अधिकार छीने जा रहे है। अगर जीरो माईल मे अवैध बैरियर बसूली किया जाता है तो इसका असर जनता पर पड़ेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article