CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन।
डीएनबी भारत डेस्क
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में राजद एवं इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नालंदा के परवलपुर प्रखंड में राजद युवा जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। राजद नेता मनोज यादव ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया गया।
मनोज यादव ने कहा कि देश के तेरह करोड़ मतदाताओं का नाम काटकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतांत्रिक हत्या करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क से लेकर सदन आंदोलन और तेज किया जाएगा।
डीएनबी भारत डेस्क