वीरपुर में केस उठाने का दबाव बनाकर युवक को लाठी-फाइटर से पीटा, चार नामजद समेत 7 पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हसनपुर वार्ड संख्या 12 निवासी मो. जकाउल्लाह ने थाना में मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराया है। उसने थाना को दिए आवेदन में बताया कि एक जून की रात्रि वह घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान गांव के ही मो. मोकब्बीर, मो. नैयर आलम, मो. नशीम एवं 4 अज्ञात व्यक्ति मुझे रोक कर गाली गलौज करने लगा।

मना करने पर उनलोगों ने मुझे जमीन पर पटक कर लाठी व फायटर से बुरी तरह से पीटा कर घायल कर दिया। उसके बाद उनलोगों ने कहा कि मो. नैयर इमाम पर जो केश किया है उसे उठा लो अन्यथा जान से मार देंगे।

वीरपुर में केस उठाने का दबाव बनाकर युवक को लाठी-फाइटर से पीटा, चार नामजद समेत 7 पर प्राथमिकी दर्ज 2फिर वे लोग चले गए। इलाज में रहने के कारण आवेदन देने में विलंब हुआ। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुये मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article