डीएनबी भारत डेस्क
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा बेगूसराय द्वारा आर्ट गैलरी सह प्रेक्षा गृह में शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 अंतर्गत जिलास्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यशाला का भव्य उद्घाटन जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त बेगूसराय आकाश कुमार चौधरी,प्रधान वैज्ञानिक मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय डा चिक्कपा वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय डॉ रामपाल,जिला लीड बैंक प्रबंधक बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय अभिषेक रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ अमरजीत राय , उप निदेशक कृषि अभियंत्रण बेगूसराय अजीत कुमार एवं अन्य कृषि विभागीय पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुएपदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिला में किसानों के लिए सामान्य कृषि कार्यों के साथ साथ अधिक मुनाफा देने वाली फसलों को प्रमोट करने की आवश्यकता है।कृषि विभाग में शिक्षा एवं स्वास्थ विभाग के बाद जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों एवं कृषि प्रसार कर्मियों की उपलब्धता है खासकर पंचायत स्तर पर कृषि क्षेत्र में योग्यता प्राप्त व्यक्तियों की तैनाती की गई है। बेगूसराय जिला की जनसंख्या 40 लाख के करीब है और यहां खेती योग्य उपजाऊ भूमि की पर्याप्त उपलब्धता है ऐसे में यहां के किसानों के लिए सामान्य कृषि कार्यों के साथ साथ अधिक मुनाफा देने वाली फसलों को प्रमोट करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ब्लू बैरी, ड्रैगन फ्रूट, अमरूद ,केला जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करना चाहिए और किसानों के जैविक उत्पाद जैसे को प्रचार करना चाहिए ।यहां मशरूम उत्पादन की भी अपार संभावना है , कृषि उत्पाद के प्रसंस्करण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ,आज कृषि विभाग में काफी योजना चलाई जा रही है ।जिसे किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता है ।कृषि में ड्रोन का अधिकाधिक प्रयोग ,जैविक खेती ,बर्मी कंपोस्ट का उत्पादन ,प्राकृतिक खेती इन तकनीकों से किसान को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जन चाहिए औद्यानिक फसलों को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करने की आवश्यकता है । उप विकास आयुक्त बेगूसराय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारियों एवं कर्मियों से किसानों तक शत प्रतिशत योजना को पहुंचाने एवं उसका लगातार अनुश्रवण एवं फीड बैक लेने का अनुरोध किया किया ।
जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय अभिषेक रंजन द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उपस्थित कृषि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से समय पर इसे पूरा करने को कहा गया । उन्होंने जैविक खाद के फायदे एवं संतुलित उर्वरकों के उपयोग को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा । मक्का अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक द्वारा शंकर मक्का के उत्पन्न की जानकारी दी गई साथ ही मक्का अनुसंधान के देखरेख में आत्मा बेगूसराय के सहयोग से किसानों के खेत पर संकर मक्का बीज उत्पादन की सफलता के बारे में बताया गया तथा अनुरोध किया गया कि थोड़े थोड़े रकवा में किसानों के खेत पर इसका खरीफ एवं रबी मौसम में प्रयोग किया जाय ।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक द्वारा धन की नवीनतम किस्मों के साथ साथ कृषि यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करने को कहा गया। जिसे किसानों का समय की बचत के साथ खेती में भी लगत कम आए और उनका मुनाफा बढ़े कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग द्वारा शारदीय खरीफ मौसम में संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में आत्मा बेगूसराय द्वारा मैनेज हैदराबाद के निर्देशन में संचालित एक वर्षीय देसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम अंतर्गत दो बैच के उत्तीर्ण 73 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र के साथ साथ मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त बेगूसराय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मौके पर सदर एसएओ अरविंद कुमार , एसएओ तेघड़ा विजय कुमार सिंह, बीएओ बरौनी आयुष सिंह, बीटीएम मटिहानी खुशबू कुमारी, प्रभारी बीटीएम सदर राजू कुमार, बीटीएम बरौनी आरती कुमारी, बीटीएम बछवाड़ा स्वाति कुमारी, बीटीएम संजीव कुमार, मोहन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, एटीएम कुन्दन कुमार, सुभाष यादव, अरविन्द कुमार सिंह, ज्ञानेश्वर कुमार, कृषि समन्वयक निकेश कुमार, नवीन कुमार, देवव्रत पटेल, राजकिशोर सिंह, रामानुज पण्डित, किसान सहलाकर श्याम कुमार, राज कुमार, रश्मि प्रभा सहित जिला, अनुमंडल, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट