बछवाड़ा के चमथा में जमीनी विवाद शांत कराने गए दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा लक्ष्मण टोल की है।मृतक की पहचान अजीत राय के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका भाई दीपक कुमार राय बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। इसी दौरान अजीत राय विवाद को शांत कराने और समझाने के लिए मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी बीच नाराज लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें अजीत राय और उसके भाई दीपक कुमार राय गोली लगने से घायल हो गए।गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए बछवारा पीएचसी ले जाया गया, जहां अजीत राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बछवाड़ा के चमथा में जमीनी विवाद शांत कराने गए दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर 2लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल दीपक कुमार राय का इलाज जारी है। अजीत राय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस और तेघड़ा डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

बछवाड़ा के चमथा में जमीनी विवाद शांत कराने गए दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर 3पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।फिलहाल जमीनी विवाद में हुई इस गोलीबारी और हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share This Article