सिक्स लेन पुल पर टायर फटने से पलटा ट्रैलर, सड़क पर बिखरी गिट्टी, चालक सुरक्षित

DNB Bharat Desk

सिक्स लेन पुल पर सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ एक तेज़ रफ्तार ट्रैलर गाड़ी का अचानक टायर ब्लास्ट होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। दुर्घटना के बाद ट्रैलर पर लदा भारी मात्रा में मोरंग और गिट्टी पूरी सड़क पर बिखर गया, जिससे अन्य वाहनों के फिसलने और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है।

- Sponsored Ads-

सिक्स लेन पुल पर टायर फटने से पलटा ट्रैलर, सड़क पर बिखरी गिट्टी, चालक सुरक्षित 2राहत की बात यह रही कि वाहन चालक, कौआकोल निवासी नागेंद्र कुमार, इस हादसे में बाल-बाल बच गया और सुरक्षित बाहर निकल आया। स्थानीय प्रशासन को सड़क साफ करने की सूचना दे दी गई है।

Share This Article