केन्द्र सरकार के निर्देश पर बेगूसराय जिले में मॉक ड्रिल के तहत सात बजे से सात बजकर दस मिनट तक रहेगा ब्लैंक आउट

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर बेगूसराय जिला अंतर्गत सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के तहत कल 7 मई को शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक तक नागरिक सुरक्षा एवं ब्लैकआउट को लेकर मॉकड्रिल किया जाएगा।मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर आज जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष द्वारा संयुक्त रूप से सभी मीडिया प्रतिनिधि के साथ प्रेस वार्ता की गई।

- Sponsored Ads-

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया की शाम 7.00 बजे से 7.10 बजे तक बेगूसराय जिले में पूर्ण ब्लैक आउट अर्थात बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य जिले में किसी भी बड़ी घटना से निपटने के लिए आम लोगों को जागरूक करना है तथा तैयारी को परखना है।जिला पदाधिकारी ने 7 मई को शाम 7 बजे लोगों से घरों में रहने तथा अपने घरों की लाइट को बंद रखने की अपील की है दुकानदारों से भी अपनी दुकानों की लाईटें 10 मिनट के लिए बंद रखने की अपील की है।

मॉकड्रिल के समय समाहरणालय बेगूसराय स्थित सायरन बजाय जाएगा साथ ही कुछ चिन्हित जगहों पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों के सायरन भी बजाये जायेंगे एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह एक केवल रिहर्सल है, आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।


बतातें चलें कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा का मॉकड्रिल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बिहार के चार जिले पटना, पूर्णिया कटिहार एवं बेगूसराय में मॉकड्रिल किया जायेगा। बेगूसराय जिला अंतर्गत यह मॉक ड्रिल बेगूसराय एवं बरौनी मे किया जाएगा । आमलोगों से अपील है कि इसमे पैनिक ना करते हुए इस मॉक ड्रिल मे सहयोग करे और ज्यादा से ज़्यादा लोग को इसके बारे में अवगत कराये।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article