PK को मिला कोर्ट से जमानत, बाहर निकलते ही गरजे प्रशांत किशोर, बोले – मेरा अनशन जारी था, जारी है और जारी रहेगा, BPSC अनियमितता में 1000 करोड़ का घोटाला है, हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे

DNB Bharat Desk

पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर को BPSC छात्रों के समर्थन में आज सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद दिन भर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद कोर्ट ने उन्हें शाम में बिना शर्त जमानत दे दिया है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता की और उन्होंने अपने बात की शुरुआत ये बोल कर किया कि “जन बल के आगे कोई बल नहीं है” और यह जनता का विश्वास है, जनता की आवाज है और उनके लिए किया गया हमारा सत्याग्रह का प्रभाव है। पुलिस के पास पर्याप्त पेपर नहीं थे, इसीलिए जेल में नहीं रखा गया। कोर्ट ने हमारी बातों का संज्ञान लेते हुए बिना शर्त जमानत दी है।

- Sponsored Ads-

PK को मिला कोर्ट से जमानत, बाहर निकलते ही गरजे प्रशांत किशोर, बोले - मेरा अनशन जारी था, जारी है और जारी रहेगा, BPSC अनियमितता में 1000 करोड़ का घोटाला है, हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे 2प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि मेरा अनशन जारी था, जारी है, और जारी रहेगा। और आज रात के युवा संघर्ष समिति की बैठक होगी और तय किया जाएगा अनशन की जगह क्या होगी। आज कोर्ट ने दिखाया की बिहार में कानून का राज है बिहार सरकार मनमानी नहीं कर सकती हैं।

आगे प्रशांत ने कहां की हम कोशिश करेंगे की बिहार के बच्चों को सत्याग्रह के साथ–साथ जो भी कानूनी सहायता दी जा सकती है हम देंगे। जो अनियम्मता हुई है सरकार की तरफ, नौकरी को एक – डेढ़ करोड़ में बेचा गया है। यह 1000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। करोड़ों में नौकरी बेची गई है। बच्चों के साथ गलत हुआ है। प्रशांत किशोर ने आमलोगों से अपील की कि आप आगे आइए, हम इनको झुका कर रहेंगे क्योंकि जन बल के आगे कोई ताकत नहीं हैं।

ये सत्याग्रह गांधी मैदान से शुरू हुआ है तो इसे निपटाया भी गांधी मैदान में ही जायेगा, ये बिहार के युवाओं की जिद्द है: प्रशांत किशोर

जब पत्रकार साथियों ने प्रशांत किशोर से अनशन की जगह और स्वरूप की बात की तब उन्होंने साफ कहा कि मामला तो गांधी मैदान में ही निपटाया जाएगा अगर शुरुआत गांधी मैदान से हुई है तो ये प्रशांत किशोर की बात नहीं है। बिहार की युवाओं की जिद है ये नीतीश और भाजपा के लोग सुन लें।

विपक्ष पर बोले PK – नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर थक चुके हैं, राहुल और तेजस्वी को ट्वीट करना छोड़ कर युवाओं की इस लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए

PK को मिला कोर्ट से जमानत, बाहर निकलते ही गरजे प्रशांत किशोर, बोले - मेरा अनशन जारी था, जारी है और जारी रहेगा, BPSC अनियमितता में 1000 करोड़ का घोटाला है, हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे 3आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को सुझाव दे रहा हूँ कि आप यहाँ विपक्ष के नेता है। अपने शब्दों में बहुत बड़े दल के नेता है तो मेरे भाई आपको लग रहा है कि प्रशांत किशोर किसी अभियान को लीड करने की कोशिश कर रहे है, तो आपको किसने रोक था इस अभियान को लीड करने से, आप तो बैठ कर आग ताप रहे है, और बच्चों की इस ठंड में पानी डाल कर पिटाई हो रही है, तो आप अपनी माता जी के साथ आग ताप रहे है और उसका वीडियो जारी कर रहे है। हमने कल भी कहा था आज भी चुनौती दे रहे है आइए और युवा सत्याग्रह समिती, युवाओं की जो मांग है उसका नेतृत्व कीजिए। कल से ये अभियान फिर से शुरु किया जाएगा तो ये नेता चिल्लाना शुरू कर देंगे कि प्रशांत किशोर (जन सुराज) ने हाईजैक कर लिया है। राहुल जी व तेजस्वी जी आप लोग ट्वीट करना थोड़ा कम किजिए, आकर बच्चों के साथ खड़े हो जाईए।

आगे प्रशांत किशोर ने CPI(ML) का धन्यवाद करते हुए कहा कि कम से कम उनके लोग सड़क पर संघर्ष तो कर रहें है, मेरा उनसे वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन युवाओं के मामले में प्रशांत किशोर के अलावा कोई गंभीरता से सड़क पर उतरा है तो वो CPI(ML) के लोग हैं। जो भी लोग युवाओं की बात कर रहे है, अभी से भी जागिए ओर इन युवाओं का नेतृत्व कर इस अभियान में अपनी आवाज को जोड़िए, प्रशांत किशोर और सभी जन सुराजी आपके पीछे चलेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article