बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत फुटबॉल मैच में तामिलनाडु ने बिहार को 2:1 से किया पराजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025′ के तहत पहले दिन फुटबॉल मैच आयोजन किया गया। जबकि पहला मुकाबला महिला वर्ग में बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में बिहार और तमिलनाडु के बीच हुआ। जिसमें रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने बिहार को 2-1 से हरा दिया। यह फुटबॉल मैच काफी रोमांचक था।वहीं दूसरा मुकाबला बरौनी स्थित खेलगांव यमुना भगत स्टेडियम में झारखंड और राजस्थान के बीच खेला गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत फुटबॉल मैच में तामिलनाडु ने बिहार को 2:1 से किया पराजित 2जिसमे झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान को 8-0 हरा दिया। जिले में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हालांकि दोनों स्टेडियम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे।इससे पहले मैच का शुभारंभ बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। इस मौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष मौजूद रहे।

बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत फुटबॉल मैच में तामिलनाडु ने बिहार को 2:1 से किया पराजित 3सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक्सपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम मौजूद रही। ग्राउंड और टेक्निकल स्टाफ ने पूरी तैयारी के साथ पहले दिन का मैच संपन्न कराया। जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम को तैनात किया गया था। खेल विभाग के सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे थे

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article