खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों के बीच किया खेल सामग्री वितरण

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या -32 तेलशोधक विद्यालय बीहट के खेल मैदान में खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। खेल सामग्री वितरण के दौरान क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच बैट, बॉल, विकेट, बोली बॉल वितरण का खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा की पूरे बिहार का भ्रमण करने के बाद ऐसा प्रतीत हुआ की बेगूसराय की मिट्टी में खेल के क्षेत्र में कोई जोड़ा नहीं है।

- Sponsored Ads-

यहां के खिलाड़ी हर विधा में अपना जौहर दिखा रहे है। इसके साथ नौकरी भी पा रहे हैं। मौके पर नगर परिषद् बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल ने खिलाड़ियों के बीच भी मंत्री के साथ खेल सामग्री वितरण किए। वहीं  उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के सौजन्य खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध करवाया गया। ऋषिकेश कुमार ने बताया की नगर में विभिन्न योजनाओं का कार्य तो होता ही रहता है। किंतु समाज को बेहतर दिशा देने में कला साहित्य और खेल का अहम योगदान होता है।

खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खिलाड़ियों के बीच किया खेल सामग्री वितरण 2खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाने में हम जनप्रतिनिधि को आगे बढ़ चढ़ कर हिसा लेना चाहिए। इस अवसर पर बेगूसराय जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, खिलाड़ियों में सौरव कुमार, अमर कुमार ,प्रतीक भानु , अभिषेक कुमार, बिट्टू , ऋषि , निशांत ,गुलशन , टनटन , सौरव रात्रा ,पिंटू  सहित अन्य शामिल थे ।

Share This Article