जिला चैंपियन फुटबॉल व खोखो टीम को खरमौली विद्यालय में किया गया सम्मानित

DNB BHARAT DESK

जिला चैंपियन फुटबॉल व खोखो टीम को खरमौली विद्यालय में किया गया सम्मानित

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय, वीरपुर : उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में मंगलवार को फुटबॉल और खोखो की जिला चैंपियन टीम को सम्मानित किया गया। सुदूर गांव की लड़कियों ने दक्ष खेल में जिले के सभी नामी टीमों को पराजित कर अपनी क्षमता दिखाई थी। टीम ने अपने सभी लीग मैच जीत कर फाइनल में आधारपुर को पराजित कर चैंपियन बनी थी। खरमौली टीम के खेल में तकनीक,ताकत,कौशल व एकजुटता बेमिसाल थी। विद्यालय के एचएम संत कुमार सहनी ने टीम की खिलाड़ी नेहा कुमारी ,प्रीति कुमारी, शीतल कुमारी ,आरती कुमारी,आरुषी कुमारी,मोनिका कुमारी, प्रियंका कुमारी,कोमल कुमारी,सोनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी व प्रीति कुमारी को सम्मानित किया।

जिला चैंपियन फुटबॉल व खोखो टीम को खरमौली विद्यालय में किया गया सम्मानित 2

वही खो-खो टीम की खिलाड़ी अनुप्रिया कुमारी,खुशबू कुमारी,आरुषी कुमारी व अमृता कुमारी व मध्य विद्यालय फजिलपुर की टीम सदस्य ज्योति कुमारी, प्रीति कुमारी, रोशनी कुमारी,रोशनी खातून व ज्योति रानी को भी सम्मानित किया गया। बालक वर्ग के खो-खो जिला चैम्पियन टीम के खिलाड़ी व खरमौली स्कूल के छात्र दीपक कुमार अनिकेत राज,मो दिलशाद व मो रियाजुल भी सम्मानित हुए। इन खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। मौके पर फजिलपुर स्कूल के एचएम रंजन कुमार झा शिक्षक उदय कुमार,कविता कुमारी ,विवेक राज, कुमारी अनामिका,पंकज शर्मा,कुमार अर्जुन समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

 बेगूसराय, वीरपुर से  गोपाल झा 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article