नालंदा: सारे के मोहनी गांव में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, विजयी टीम को जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

सारे के मोहनी गांव में मोहनी प्रीमियर लीग सीजन 8 का फाइनल मुकाबला बहादुर शाह जफर स्टेडियम, मोहनी में जंगीपुर और चारयारी के बीच खेला गया। चारयारी की टीम ने फाइनल मुकाबले को 39 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: सारे के मोहनी गांव में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, विजयी टीम को जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार ने किया सम्मानित 2बता दे कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रदेश के उपाध्यक्ष श त्रिनयन कुमार और पंचायत समिति के जनप्रतिनिधि इंतेखाब आलम ने दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आती है।

नालंदा: सारे के मोहनी गांव में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, विजयी टीम को जेडीयू नेता त्रिनयन कुमार ने किया सम्मानित 3उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को खेलने के लिए ग्राउंड की व्यवस्था कराई जाए तो यहां से भी एक से बढ़कर एक प्रतिभा निखारकर आने वाले समय में हमारे बिहार राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्होंने खेल के आयोजकों को धन्यवाद भी दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article