समस्तीपुर: शिक्षक द्वारा बीईएडी छात्रा को बाइक पर ले जाने के दौरान भगाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया पिटाई

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बीइएडी काॅलेज की छात्रा को बाइक से ले जाने के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर भिंडी के शिक्षक को ग्रामीणों ने भगाने के आरोप में पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शिक्षक और छात्रा को भीड़ से निकालकर  थाना ले गई। लड़की से पूछताछ के बाद परिजन को सूचना दिया। परिजन थाना पर पहुंचे तो पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंप दिया। किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में नहीं दिया गया। शिक्षक को भी घर भेजा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article