खोदावंदपुर पुलिस ने मारपीट मामले के दो आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात तेतराही गांव में छापेमरी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्तों में तेतराही निवासी हरिकिशन दास का पुत्र घनश्याम दास एवं रंजन यादव का पुत्र मदन कुमार शामिल है ।

इनके विरुद्ध ग्रामीण निरोज़ा खातून ने विगत दिनों मारपीट की प्राथिमिकी दर्ज कराया था। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष सुदिन राम ने दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article