बिहार शरीफ मंडल कारा से एक विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांद कर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

रणविजय कुमार बिहार शरीफ मंडलकारा के सेल नंबर 24 में बंद था।

डीएनबी भारत डेस्क

जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक विचाराधीन कैदी मंगलवार की सुबह जेल की दीवार फांद फरार हो गया है। मामला बिहार शरीफ मंडल कारा से जुड़ा हुआ है। विचारधीन कैदी हत्या के आरोप में नबम्बर में ही जेल गया था। रणविजय कुमार बिहार शरीफ मंडलकारा के सेल नंबर 24 में बंद था।

बिहार शरीफ मंडल कारा से एक विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांद कर हुआ फरार 2मंगलवार के सुबह जब सेल खुला तो वह जेल की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए जेल के पूरब साइड के दीवार को गमछे और बेडशीट के सहारे रस्सी बनाकर दीवार फांद फरार हो गया। हालांकि इस बीच टावर पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन उनका प्रयास विफल साबित हुआ और बड़े आराम से रणविजय जेल प्रशासन की नजर के सामने ही फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ मंडल कारा से एक विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांद कर हुआ फरार 3कैदी के फरार होने की सूचना जैसे जेल अधिक्षक और जिला प्रशासन को मिली तो स्थानीय पुलिस के साथ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से रस्सी बरामद किया गया जिसके सहारे रणविजय दीवार फांद फरार हुआ। वही इस मामले में जिला अधीक्षक प्रभात कुमार ने दीपनगर थाना में फरार कैदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वही इस घटना के बाद प्रशासन कुछ भी बोलने से पल्ला झाड़ रही है जेल सुपरिंटेंडेंट में भी इस मामले को लेकर फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article