नालंदा: शौचालय की टंकी पर दीवार लगाने के विवाद को लेकर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, छह लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

 

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंदपुर गांव में अहले सुबह शौचालय की टंकी पर दीवार लगाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए इस दौरान दोनों पक्षों के तरफ से जमकर लाठी डंडे चली।इस घटना में दोनों पक्षों से 6 लोग जख्मी हो गए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: शौचालय की टंकी पर दीवार लगाने के विवाद को लेकर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, छह लोग जख्मी 2दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं।जख्मी सुरेश शर्मा ने बताया की उन्होंने अपनी जमीन पर बने शौचालय की टंकी पर दीवार लगाया था जिसे दूसरे पक्ष के लोगो के द्वारा दीवार को तोड़ दिया गया।

नालंदा: शौचालय की टंकी पर दीवार लगाने के विवाद को लेकर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, छह लोग जख्मी 3वही दूसरे पक्ष ओम प्रकाश शर्मा का आरोप है की इनके ही जमीन पर शौचालय की टंकी बनाकर उसके ऊपर जबरन दीवार दिया गया था जिसे ओमप्रकाश शर्मा के द्वारा तोड़ दिया गया।इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुआ जिसमे छह लोग जख्मी हो गए। फिलहाल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article