खगड़िया जिला के कज्जलवन गंगा घाट से सदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

मृतक की पहचान कज्जलवन गांव निवासी सुबास मंडल उर्फ सीजन मंडल के पुत्र रोहित मंडल के रूप में किया गया

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कज्जलवन गंगा घाट दियरा से संदिग्ध रूप में मृत युवक का शव हुआ बरामद । क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म। हालांकि दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा शव की पहचान कज्जलवन गांव निवासी सुबास मंडल उर्फ सीजन मंडल के पुत्र रोहित मंडल के रूप में किया है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिला के कज्जलवन गंगा घाट से सदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 2वही मृतक के पिता सुबास मंडल उर्फ सीजन मंडल, माता मीना देवी, पत्नी इंदु देवी आदि की मानिए तो मृतक रोहित कुमार बीते रात अपने घर से खाना खाकर घर से निकले और वापिस घर नहीं पहुंचा। हालांकि सुत्रों के द्वारा सुचना प्राप्त होते हीं परबत्ता थाना पुलिस हड़कत में आ घंटों कई स्थलों पर सर्च अभियान के उपरांत ही कज्जलवन गंगा घाट दियरा से संदिग्ध रूप में मृत युवक रोहित कुमार का शव बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

खगड़िया जिला के कज्जलवन गंगा घाट से सदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 3प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक रोहित कुमार अपने गांव में ही मजदूरी कर घर का जिविका चलाया करता था। मृतक के छः बच्चे अन्नू कुमारी 12 वर्ष, आदर्श कुमार 10 वर्ष, पुनम कुमारी 6 वर्ष, गोलू कुमार और रितेश कुमार 5 वर्ष जुड़वां, राहुल कुमार 3 वर्ष है। जो गांव के हीं स्थानीय विद्यालय में अपनी पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं।वही घटना के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कभी बीमारी से, तो कभी शराब का सेवन, तो फिर कभी निजी विवाद में हत्या आदि कई तरह की बातें की चर्चा की जा रही है।

खगड़िया जिला के कज्जलवन गंगा घाट से सदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 4घटनाक्रम को लेकर परबत्ता थाना पुलिस ने बताया कि सुचना मिलते ही शव बरामदगी को लेकर कई सुचना प्राप्त स्थलों का घंटो जांच पड़ताल किया, परंतु पुलिस सफल नहीं हो रही थी। कारणवश कि मृतक के पक्षधरों द्वारा शव की बरामदगी को लेकर टाल मटोल कर पुलिस को गुमराह कर शव को छुपाने की कोशिश को नाकाम कर कज्जलवन गंगा घाट दियरा से संदिग्ध रूप में मृत युवक का शव बरामद किया गया।

खगड़िया जिला के कज्जलवन गंगा घाट से सदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 5जिसके उपरांत पोस्टमार्टम प्रक्रिया पुरी करने हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है। अंततः पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article