शराबबंदी लागू करवाने में पुलिस का छूट रहा पसीना, एक से एक हथकंडे अपना रहे तस्कर, पढ़ें सीवान की ये खबर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

एक तरफ बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करवाने के लिए सूबे की पुलिस और मद्य निषेध विभाग एड़ी चोटी एक किए हुए है तो दूसरी तरफ अवैध शराब के कारोबारी अवैध शराब कारोबार के लिए एक से एक नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। ताजा मामला है बिहार के सीवान का जहां शराब की तस्करी करने के लिए कारोबारियों का एक अजीब तरीका सामने आया है। सीवान के मैरवा में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दोनों शराब तस्कर कपड़े के अंदर शरीर में टेप चिपका कर शराब की तस्करी कर रहे थे और अवैध रूप से शराब बिहार में बेचने के लिए लाए थे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मैरवा पुलिस ने गुरुवार की सुबह यूपी बिहार बॉर्डर पर तलाशी के बाद दो युवकों को दर्जन से अधिक शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शराब तस्कर यूपी के रामपुर निवासी कृष्णा कुमार और शुभम किशोर के पास से पुलिस को एक दर्जन से अधिक शराब की बोतलें मिली है। दोनो युवकों ने अपने शरीर पर सेलो टेप से शराब की बोतलें चिपका कर यूपी से बिहार ला रहे थे। बताया जाता है कि सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के यूपी बिहार धरनी छपार चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को गुप्त सूचना मिली थी, कि दो तस्कर अपने शरीर में सेलो टेप से शराब को चिपकाकर ला रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article