शादी की नियत से नाबालिग लड़की की अपहरण हुआ, मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में बरौनी थाना क्षेत्र के नींगा निवासी दिनेश सहनी के पुत्र धीरज कुमार सहनी पर वीरपुर पुलिस ने पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान सुरु कर दिया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित ने थाना को दिए आवेदन में  बताया है कि बीते 21 दिसंबर के दिन करीब दो बजे मेरी नाबालिग पुत्री को धीरज कुमार सहनी ने बहला फुसलाकर ले गया है।

शादी की नियत से नाबालिग लड़की की अपहरण हुआ, मामला दर्ज 2उन्होंने यह भी बताया कि वह बराबर मेरे घर के सामने आकर चक्कर लगाता था।अपने स्तर से खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपी युवक अपने गांव में ही मेरी पुत्री को छुपाकर रखा है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article