बेगूसराय में गीदर ने आधे दर्जन लोगों को काट काट कर किया बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की है जहां एक गीदर ने आधे दर्जन लोगों को काट काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। वही पालतू पशुओं को पर भी गीदड़ ने जान लेबा हमला किया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गीदर ने आधे दर्जन लोगों को काट काट कर किया बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 2फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घायलों की पहचान ताजपुर निवासी विपुल झा उनकी पत्नी सुनैना देवी पड़ोसी पुरुषोत्तम चौधरी सहित अन्य के रूप में की गई है । पीड़ित विपुल झा ने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी मवेशी को चारा देने के लिए दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकली उसी वक्त पूर्व से ही घात लगाये गीदड़ ने सुनैना देवी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचने खसोटने लगा।

बेगूसराय में गीदर ने आधे दर्जन लोगों को काट काट कर किया बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 3सुनैना देवी की आवाज सुनकर जब विपुल झा उन्हें बचाने के लिए बाहर निकले तब गीदड़ ने उन पर भी बुरी तरह हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जब अन्य लोग जमा होने लगे तब गीदड़ वहां से भाग गया तथा पास के ही एक घर में पुरुषोत्तम चौधरी उनकी पत्नी एवं अन्य लोगों पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया ।

बेगूसराय में गीदर ने आधे दर्जन लोगों को काट काट कर किया बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 4फिलहाल स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि कि गीदड़ को पकड़ कर वन विभाग उसे मार दे जिससे कि आम लोग सुरक्षित रह सके । वही आम लोगों का कहना है कि आए दिन गीदड़ एवं बंदरों की वजह से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं तथा जानवरों के द्वारा फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया जाता है । वन विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे कि लोगों में आक्रोश भी बना हुआ है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article