समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रिलायंस ज्वैलर्स के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स के समीप शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Sponsored Ads-

 समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रिलायंस ज्वैलर्स के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत 2स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विद्यापति प्रखंड के कांचा घटहो निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। प्रिंस इंटर का छात्र था और समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता था। 

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रिलायंस ज्वैलर्स के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत 3घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article