राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के दलान का 23 सितम्बर से पुर्व होगा जिर्णोद्धार – जिलाधिकारी तुषार सिंगला

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय-राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 51 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, सदर एसडीओ राजीव कुमार,  नगर आयुक्त सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा फरीद अहमद, ओएसडी किशन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता पूजा कुमारी, बरौनी सीओ सूरज कान्त, बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सहित  दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह, अध्यक्ष कृष्णा कुमार शर्मा, दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, राजेश कुमार, लक्ष्मण देव कुमार, जितेंद्र झा, अमरदीप सुमन, कृष्णा मुरारी, 

सूरज कुमार, कपिल देव सिंह, राजेंद्र राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, अश्विनी कुमार बबलू सहित अन्य ने दिनकर पंचायत भवन स्थित दिनकर जी की प्रतिमा एवं दिनकर आवास स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के सदस्यों के आग्रह पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रकवि दिनकर के जीर्ण-शीर्ण दालान को मूल रूप में ही आगामी 23 सितम्बर 2025 से पूर्व जीर्णोद्धार हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया। ताकि दिनकर जयंती के पहले दालान नये स्वरूप में दिखने लगे। इसके बाद डीएम के नेतृत्व में काफिला जीरोमाइल गोलंबर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे ‌।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के दलान का 23 सितम्बर से पुर्व होगा जिर्णोद्धार - जिलाधिकारी तुषार सिंगला 2जहां पर डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष सहित अन्य पदाधिकारी, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, जदयू नेता रामनारायण सिंह, नप बीहट उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, आईओसीएल मार्केटिंग डिवीजन के मंडल प्रमुख प्रसून शर्मा, वरिष्ठ मनैजर हेमन वारसनी सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि ने माल्यार्पण किया। इसको लेकर नप बीहट द्वारा विशेष साफ सफाई और चूना ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया था।मर्त्य मानव के विजय का तुर्य हूं मैं, उर्वशी अपने समय का सूर्य हूं मैं ऐसे महामानव राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर को सभी ने श्रद्धा के दो सुमन अर्पित करते हुए अपनी अपनी श्रद्धांजलि निवेदित किया।

Share This Article