भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय में समर कैंप का हुआ रंगारंग समापन, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए गदगद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर(बेगूसराय) प्रखंड के मध्य विद्यालय में 2 जून से आयोजित समर कैंप का मंगलवार को समापन समारोह के साथ समापन हो गया। कैंप के दौरान बच्चों ने मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

समापन समारोह में  बच्चों ने  मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की खूब सराहना की। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने अभिभावकों के साथ समर कैंप के उद्देश्य, बच्चों के बेसलाइन और एंडलाइन मूल्यांकन के परिणाम तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विचार साझा किए। 

भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय में समर कैंप का हुआ रंगारंग समापन, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए गदगद 2उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। कैंप में बच्चों ने आनंद के साथ सीखा। इस अवसर पर रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। समारोह में विद्यालय के एचएम, शिक्षक, वोलेंटियर्स, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article