बेगूसराय में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ गल्ला से 20 हजार रुपए चोरी कर हुआ फरार,करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला जहां चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर दुकान में तकरीबन 20 हज़ार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। हालांकि चोरी की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक दुकान में दो चोर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित एक दुकान की है।

बेगूसराय में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ गल्ला से 20 हजार रुपए चोरी कर हुआ फरार,करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद 2बताया जा रहा है कि दो चोर पहले दुकान का ताला तोड़ा। फिर दोनों चोर दुकान के अंदर प्रवेश किया। और उसके बाद दुकान के गल्ला में रखे तकरीबन 20 हज़ार रुपए की चोरों ने चोरी कर मौके से फरार हो गए। इस बात की जानकारी दुकानदार को उस वक्त लगा जब दुकान सुबह खोलने के लिए आया तो देखा सामने से दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब दुकान का अंदर प्रवेश किया गया तो दुकान के गल्ले में रखे हुए तकरीबन 20 हज़ार रुपए की चोरी हो चुकी थी।

बेगूसराय में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ गल्ला से 20 हजार रुपए चोरी कर हुआ फरार,करतूत सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद 3दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें दो चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। फिलहाल  घटना की सूचना  दुकानदारों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article