राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय के निकट युवक की गोली मारकर हत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

एक तरफ बिहार पुलिस के मुखिया पदभार ग्रहण करने के साथ ही राज्य की पुलिस को कह रहे हैं कि अपराधियों को दौड़ाओ तो अपराध पर अंकुश लगेगा, दूसरी तरफ अपराधी पूरे राज्य में बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना की जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने बिहार पुलिस मुख्यालय के समीप ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार पुलिस मुख्यालय के समीप हुई हत्या के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल हो गया है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि मृतक उज्जवल साव अपनी दुकान पर बैठा था इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीँ आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का झगडा कुछ युवकों के साथ पिछले दिनों हुई थी जिसमें मृतक ने अपने अन्य साथियों के साथ कुछ लोगो की पिटाई की थी जिसमें दो इलाजरत हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी झगडे की रंजिश में मृतक को गोली मारी गई है। वहीँ मामले में एडिशनल एसपी (सचिवालय) काम्या मिश्रा ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की जा रही है, जल्द ही अपराधी को धड़ दबोचा जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article