गाली गलौज व मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-बड़े भाई को गाली दे रहे लोगों को रोकने पर लाठी डंडे से मारपीट कर हाथ तोड़ दिया और सिर फोड़ दिया। यह घटना रविवार को खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 8 में घटी। मारपीट में जख्मी हुआ अधेड़ खोदावंदपुर गांव के स्व रामेश्वर महतो का 60 वर्षीय पुत्र राम विनय महतो है।

- Sponsored Ads-

जिसकी प्राथमिक चिकित्सा खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संदर्भ में जख्मी अधेड़ ने खोदावंदपुर पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि उसके बड़े भाई के साथ गाली गलौज कर रहे खोदावंदपुर गांव के मनोज कुमार,नीलम देवी, वर्षा कुमारी, बिटू कुमारी एवं चंदा कुमारी को जब गाली देने से मना किया गया

गाली गलौज व मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज 2

तो इन सभी आरोपियों ने लाठी डंडे से उसके साथ मारपीट किया और सिर फोड़ दिया तथा हाथ तोड़ दिया। जख्मी अधेड़ ने बताया है कि जब उसको बचाने के लिए पत्नी रेणु देवी और पुत्रबधू कंचनमाला आई तो ये लोग उन दोनों के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article