बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घायल युवक की लगभग 22 दिनों बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है । मृतक की पहचान भर्रा निवासी चंदन राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को चंदन राम अपने बीमार चाचा के दवाई लाने के लिए बेगूसराय जा रहे थे उसी क्रम में तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और ट्रैक्टर के फार में फंसकर चंदन राम का पैर कट गया ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत 2परिजनों के द्वारा तत्पश्चात उन्हें बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनके पैर को इलाज के क्रम में काट दिया गया। लेकिन फिर भी जब उनकी हालत नहीं सुधरी तब उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया । लेकिन पटना जाने के उपरांत जांच के क्रम में पाया गया कि चंदन राम का किडनी भी फेल हो गया है एवं उन्हें उनका ब्रेन हेमरेज भी हो चुका है। तत्पश्चात चिकित्सकों ने पुनः सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया ।

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत 3जहां बीती रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई । परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक के लापरवाही से यह हादसा हुआ है अतः मुफस्सिल थाने की पुलिस को आरोपी ड्राइवर एवं ट्रैक्टर को जप्त करना चाहिए तथा मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि मिलनी चाहिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article