बेखौफ अपराधियों ने छीनछोड़ के दौरान एक वृद्ध दंपति को पिस्तौल के बट से पीट-पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कारिचक गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने छीन छोड़ के दौरान एक वृद्ध दंपति को पिस्तौल के बट से पीट-पीट कर घायल कर दिया। फिलहाल दोनों पति-पत्नी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कारिचक गांव की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित की पहचान कारीचक निवासी भोला चौधरी एवं मीरा देवी के रूप में की गई है। वहीं पीड़ित दंपती ने गांव के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक आफताब पर छिनछोड एवं पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़ित भोला चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते शाम जब उसकी पत्नी मीरा देवी घर आ रही थी

बेखौफ अपराधियों ने छीनछोड़ के दौरान एक वृद्ध दंपति को पिस्तौल के बट से पीट-पीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2उसी वक्त आफताब ने उनके कान की बाली को छीनने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर उसने सर्वप्रथम मीरा देवी की पिटाई शुरू कर दी। वहीं जब उसे बचाने के लिए भोला चौधरी गए तो आरोपी ने उनकी भी पिस्टल के बट से पिटाई कर दी। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने आरोपी के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article