बेगूसराय में शादी में शरीक होकर लौटने के दौरान बाईक सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई, पिता की मौत, पुत्र बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में जहां पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है । मृतक की पहचान नाव कोठी थाना क्षेत्र के बागर निवासी मंटून साहनी के रूप में की गई है। वहीं मृतक का पुत्र राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल है।

बेगूसराय में शादी में शरीक होकर लौटने के दौरान बाईक सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई, पिता की मौत, पुत्र बुरी तरह जख्मी 2

बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र एक शादी में शरीक होने के लिए गढ़पुरा शिवस्थान गए थे और वापसी के क्रम में मंदिर से थोड़ी ही दूर पर सड़क पर एक पेड़ गिरा हुआ था जिससे वह टकरा गए और घायल हो गए । स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें गढ़पुरा पीएचसी में भर्ती कराया गया

बेगूसराय में शादी में शरीक होकर लौटने के दौरान बाईक सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई, पिता की मौत, पुत्र बुरी तरह जख्मी 3

जहां से घायलों की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मंटून सहनी की मौत हो गई।  घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article