तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उप प्रमुख के भाई को कुचला, घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार का लगातार कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उप प्रमुख के भाई को कुचल दिया। इस हादसे में उप प्रमुख के भाई की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है।

Midlle News Content

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज कुमार यादव के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि अपने रिश्तेदार के शादी समारोह के बारात में शामिल होने के लिए राजापुर डुमरी गांव से खगड़िया जा रहा था। तभी साहेबपुर कमाल के पास तेज रफ्तार अज्ञात बहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि इस हादसे में धीरज कुमार यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि जिस समय हादसा हुआ था उस समय अगर स समय रहते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे इलाज करने के लिए ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के उप प्रमुख पंकज कुमार यादव के छोटे भाई धीरज यादव थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -