बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक  की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बिंद टोली के रहने वाले शनिचर निषाद का पुत्र जमींदार निषाद के रूप में की गई है।

बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप 2परिजनों बताया है कि बीती शनिवार को आर्म्स एक्ट के मामले में जमीदार निषाद जेल गया था। जेल जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप 3तबीयत बिगड़ने के बाद आनन फानन में जेल प्रशासन उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान जमीदार निषाद की मौत हो गई। फिलहाल  मौत के बाद जेल प्रशासन ने एक मेडिकल टीम गठित कर शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article