नालंदा: पूर्व विधायक पप्पू खान पर दो फरियादियों ने लगाए आरोप, नौकरी के नाम पर पैसे और जमीन हड़पने का आरोप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

जिले के एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में दो फरियादियों ने पूर्व विधायक पप्पू खान पर गंभीर आरोप लगाए। पतुआना गांव निवासी बुजुर्ग जागेश्वर यादव और सर्वोदय नगर के ललन कुमार ने अपनी-अपनी शिकायतें लेकर एसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर न्याय की मांग की। जागेश्वर यादव ने पूर्व विधायक पप्पू खान पर नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।

नालंदा: पूर्व विधायक पप्पू खान पर दो फरियादियों ने लगाए आरोप, नौकरी के नाम पर पैसे और जमीन हड़पने का आरोप 2

उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, बावजूद इसके अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, ललन कुमार ने पप्पू खान पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सीएम के कार्यक्रम के दौरान भी फरियादी ने अपनी समस्या को। लेकर गुहार लगाए गए थे जिसमें कारवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन कोई ठोस कारवाई नहीं हुई।

नालंदा: पूर्व विधायक पप्पू खान पर दो फरियादियों ने लगाए आरोप, नौकरी के नाम पर पैसे और जमीन हड़पने का आरोप 3

न्याय के लिए दर-दर भटक रहे जागेश्वर यादव और ललन कुमार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में पूर्व विधायक पप्पू खान ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जागेश्वर यादव को लिया गया पैसा नकद लौटा दिया गया है, जिसका लिखित प्रमाण भी मौजूद है। वहीं, जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह जमीन करीब 50 वर्ष पूर्व उनके द्वारा रजिस्ट्री कराई गई थी। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article