राजेन्द्र पुल पर महाजाम की वजह से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, सुबह से शाम तक राजेन्द्र पुल पर लगा रहा जाम

DNB Bharat Desk

दस मिनट का सफर में दो घंटे से अधिक समय लग रहा था, महाजाम की वजह से जीरोमाइल गोलंबर पर वाहनों का रुट डाइवर्ट किया जा रहा था, राजेन्द्र पुल बना जाम का सबब

डीएनबी भारत डेस्क

उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली लाईफ लाईन राजेन्द्र सेतु इन दिनों जाम के लिए काफी चर्चित हो गई है। राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालक पुल से गुजरने से पहले पता लगा लेते हैं कि राजेन्द्र पुल की क्या स्थिति है तभी जाते हैं।छठ पूजा को लेकर इन दिनों राजेन्द्र पुल पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। विगत कई महीनों से एसपी सिंगला कंपनी द्वारा पुल की मरम्मती काम चलाई जा रही है।जिस वजह से राजेन्द्र पुल पर वन वे ट्रैफिक परिचालन किया जा रहा है।

पुल के ढलाई कार्य के दिन पुल पूरी तरह से बंद रहता है।लंबी अवधि बाद भी अब तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की मरम्मती काम पूरा नहीं हो सका है।जो चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले डीएम तुषार सिंगला ने भी राजेन्द्र पुल की मरम्मती काम का निरीक्षण किया था‌। ‌इस दौरान रेलवे और एसपी सिंगला के अधिकारी ने आगामी मार्च से अप्रैल माह तक मरम्मती काम पूरा करने का आश्वासन दिया है। उसके बाद ही राजेन्द्र पुल पर परिचालन सामान्य हो सकता है।वन वे परिचालन में जाम की सबसे बड़ी वजह बनती है दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन का ओवरटेक करने की वजह से जाम लगती है।

- Sponsored Ads-

राजेन्द्र पुल पर महाजाम की वजह से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, सुबह से शाम तक राजेन्द्र पुल पर लगा रहा जाम 2जाम लगने के बाद कई लेन में वाहनों की लंबी कतार लगने की वजह से जाम को एक थाना की पुलिस से छुड़ा पाना मुश्किल हो जाता है।जिस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।छठ पर्व को लेकर आने जाने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि होने और ओवरटेक करने की वजह से शनिवार की सुबह से शाम तक राजेन्द्र पुल पर महाजाम लगा रहा।महाजाम हथिदह की तरफ वाटा मोड़ से आगे तक लगी रही तो सिमरिया की तरफ मल्हीपुर चौक तक। चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी के साथ पुलिस बल को जाम छुड़ाने में पसीना छूट रहा था फिर भी ससमय पूरी तरह से जाम नहीं छुड़ा पाए। धीरे धीरे पुलिस बल की मदद से जाम को हटाने की दिशा में थोड़ी बहुत सफलता मिली।दस मिनट का सफर में दो घंटे से अधिक समय लग रहा था।

राजेन्द्र पुल पर महाजाम की वजह से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, सुबह से शाम तक राजेन्द्र पुल पर लगा रहा जाम 3महाजाम की वजह से कई लोगों का ट्रेन और हवाई जहाज की गाड़ी छूट गई। राहगीर घंटों परेशान रहें।बस ओवरटेक की ग़लती और बाइक का जबरन घूस जाना जाम की मुख्य वजह बना हुआ है। इधर जिला प्रशासन राजेन्द्र पुल पर महाजाम की सूचना पाते ही जीरोमाइल गोलंबर पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात कर राजेन्द्र पुल की ओर जाने वाले वाहनों को बछवाड़ा की ओर जाने को कह रहे थे। राजेन्द्र पुल के पार जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा था या फिर रुट डाइवर्ट किया जा रहा था ताकि महाजाम और अधिक दूरी तक ना लग जाए। राजेन्द्र पुल पर अब तक का सबसे बड़ा महाजाम है।

राजेन्द्र पुल पर महाजाम की वजह से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, सुबह से शाम तक राजेन्द्र पुल पर लगा रहा जाम 4ऐसे अक्सर एक दो घंटे का जाम लगता है। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं पटना को राजेन्द्र पुल के दोनों छोर पर लंबी दूरी तक वाहनों को एक लाइन में रखें। किसी को ओवरटेक नहीं करने दिया जाए।जो करते हैं वैसे वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा तभी महाजाम से छूटकारा मिल सकता है। जानकारी अनुसार इस तरह की भीड़ दो तीन दिनों तक बनी रहेगी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article