समस्तीपुर: बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बाउंड्री निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों में आक्रोश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय पतैली में चल रहे बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणो द्वारा गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में दो नंबर ईंट, घटिया बालू और निम्न गुणवत्ता की छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे बाउंड्री की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के अनुसार सरकारी राशि से हो रहे इस निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह बाउंड्री कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिसका सीधा असर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर पड़ेगा।

समस्तीपुर: बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बाउंड्री निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों में आक्रोश 2

वहीं दूसरी ओर, विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे परिसर में गंदगी बनी रहती है और बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

समस्तीपुर: बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बाउंड्री निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों में आक्रोश 3ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि बाउंड्री निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी संवेदक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article