बेगूसराय में अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है दर्जनों महादलित एवं सामान्य लोग, नही मिल पाया है जल नल योजना का लाभ

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल नल एक तरफ जहां जन उपयोगी है वही जमिनी स्तर पर इसमें काफी गड़बड़ झाला  सामने आ रहा है। आलम यह है कि अभी भी कई जगहों पर सैकड़ो घरों में सरकार के जल नल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसा ही एक मामला तेघरा अनुमंडल के सलेमपुर गांव से सामने आया है जहां की अभी भी दर्जनों महादलित एवं सामान्य लोगों के घर में जल नल का पानी नहीं पहुंचा है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है दर्जनों महादलित एवं सामान्य लोग, नही मिल पाया है जल नल योजना का लाभ 2इतना ही नहीं आरोप लगाया जा रहा है कि सलेमपुर वार्ड नंबर 2 के लिए पूर्व में भी एक नलकूप की योजना आई थी लेकिन जब वह पर्याप्त साबित नहीं हुआ तो दोबारा वार्ड 2 के लिए नल कूप की योजना सरकार के द्वारा आवंटित की गई । लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी के धाल मेल से उक्त नलकूप को वार्ड नंबर 1 में बनाया जा रहा है जिससे कि लगता है कि एक बार फिर सैकड़ों परिवार जल नल योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।

इस को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश कुमार ईश्वर ने अनुमंडल से लेकर जिला स्तर तक पत्राचार किया लेकिन प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का मांग है कि वार्ड नंबर 2 के लिए आवंटित नलकूप वार्ड नंबर 2 में ही बनाया जाए जिससे कि लाभ से वंचित लोगों को योजना का लाभ मिल सके। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पीएचइडी विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के मेलजोल से सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं बंदर बांट किया जा रहा है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article