ईद उल फितर को लेकर भगवानपुर प्रखंड के मनरेगा भवन में शांति समिति की बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

ईद उल फितर पर्व को लेकर भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण स्थित मनरेगा भवन में शांति समिति की बैठक भगवानपुर थाना अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि आप लोगों से अपील है कि  ईद को शांति पूर्ण मनाए इस पर्व को भाई चारे के रूप में मनाए कोई तरह की  परेशनी  हो तो सूचना दें पुलिस त्वरित करवाई करेगी।

ईद उल फितर को लेकर भगवानपुर प्रखंड के मनरेगा भवन में शांति समिति की बैठक 2वही प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि पूर्व से क्षेत्र में शांति रहा है उम्मीद है कि इस बार भी आप लोगों के सहियोग से  ईद शांति पूर्ण सम्पन्न होगा किसी तरह का कोई आशंका हो तो तुरंत प्रखंड प्रशासन को जानकारी दे।वही अंचलाधिकारी रानू कुमार ने कहा कि ईद को भाई चारे के रूप में मनाए कहीं कोई दिक्कत हो या उपद्रवी व्यक्ति अपवाह फैलने की कोशिश करें तो तुरंत सूचना दें प्रशासन मुस्तैदी  से निवटेगी।

ईद उल फितर को लेकर भगवानपुर प्रखंड के मनरेगा भवन में शांति समिति की बैठक 3बैठक में उपस्थित लोगों ने बनहारा एवं भगवानपुर,बनवारीपुर,सूर्यपुरा और जोकिया  के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा , मो .सज्जाद,रामस्वार्थ साह,इंद्रदेव राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत कुमार ,सीपीआई अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान,पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मो,बसर,असफाक आलम,रंजन कुमार ,उपेंद्र कुमार,महबूब आलम ,महेंद्र मालाकार,शंभू पासवान , मो आरिफ,सरपंच खुर्शीद आलम,अर्जुन पासवान,पूर्व मुखिया अशोक राय आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article