पटना के बापू सभागार में 28 फरवरी को आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा हेतु युवा राजद द्वारा बिहारशरीफ पार्टी कार्यालय में की गई बैठक

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-युवा राजद की एक दिवसीय बैठक शुक्रवार को बड़ी पहाड़ी स्थित नालंदा जिला राजद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में युवा राजद के राज्य स्तरीय चौपाल पर चर्चा करते हुए सफलता की रणनीति बनाई गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने बताया कि 28 फरवरी को पटना के बापू सभागार में युवा राजद की राज्य स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन होगा।

- Sponsored Ads-

पटना के बापू सभागार में 28 फरवरी को आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा हेतु युवा राजद द्वारा बिहारशरीफ पार्टी कार्यालय में की गई बैठक 2राज्य स्तरीय ग्राम चौपाल कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश भर के जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी सहित प्रदेश स्तर के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही 28 फरवरी को युवा राजद की ओर से गांव स्तर पर ग्राम चौपाल लगाया जायेगा। चौपाल के माध्यम से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा पिछले 17 महीना में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

पटना के बापू सभागार में 28 फरवरी को आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा हेतु युवा राजद द्वारा बिहारशरीफ पार्टी कार्यालय में की गई बैठक 3पूरे भारत में जातीय जनगणना की मांग, नई शिक्षा नीति की खामियां को गांव-गांव में बताया जाएगा। नालंदा जिले से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता पटना में होने वाले ग्राम चौपाल कार्यक्रम में भाग लेगें। इस 17 महीने में हमारे नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में विकास की लकीर खींच दी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article