ढाई सौ रुपये लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पति-पत्नी एवं सास गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

महज ढाई सौ एवं साढ़े सात सौ की लेनदेन की विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पति-पत्नी एवं सास को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना खोदाबांदपुर थाना क्षेत्र के मसरार गांव की है । पीड़ित की पहचान मसरार निवासी सुमित्रा देवी उनके पति मनोज यादव एवं उनकी सास के रूप में की गई है।

ढाई सौ रुपये लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पति-पत्नी एवं सास गंभीर रूप से घायल 2आरोप लगाया जा रहा है की जय जय राम यादव के यहां मनोज यादव का साढ़े सात सौ रुपया बकाया था और हाल के दिनों में मनोज यादव ने जय जय राम यादव से ढाई सौ का बालू खरीदा था । जब जय जय राम यादव के द्वारा पैसे की मांग की गई तो मनोज यादव ने कहा कि साढ़े सात सौ में से ढाई सौ काट कर ₹500 उसे वापस कर दें । इसी बात से नाराज होकर जय जय राम यादव अपने परिजनों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे और पीड़ित पक्ष की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें मनोज यादव की पत्नी सुमित्रा देवी एवं मनोज यादव की मां गंभीर रूप से घायल है।

ढाई सौ रुपये लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पति-पत्नी एवं सास गंभीर रूप से घायल 3इतना ही नहीं मनोज यादव ने आरोप लगाया है कि जब उनका पुत्र अपने ननिहाल से बीस हजार रुपए लेकर बाइक से आ रहा था उसी क्रम में जय जय राम यादव ने उसे भी रोक लिया तथा उसके पुत्र का मोबाइल एवं बाइक छीन लिया तथा उसके साथ भी पिटाई की । पीड़ित पक्ष के द्वारा खोदाबांदपुर थाने में लिखित रूप से आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दी गई है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article