समस्तीपुर: अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर किया बुरी तरह से जख्मी, महिला अस्पताल में भर्ती ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-


समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत नरसिंहा चौक के समीप बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को नरसिंहा चौक से आगे चिमनी के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर पूरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान काकरघाट निवासी राम ठाकुर की पत्नी रूबी देवी उम्र करीब 26 साल के रूप में की गई है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाजीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली।

समस्तीपुर: अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर किया बुरी तरह से जख्मी,  महिला अस्पताल में भर्ती ,पुलिस मामले की जांच में जुटी 2चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर, घटना की छानबीन कर रही है।घायल रूबी देवी ने बताया कि रोसडा़ से भटौरा के लिए ऑटो से जा रही थी। इसी दौरान नरसिंह चौक पर ऑटो चालक ने ऑटो को रोक दिया, उसके आगे पूर्व से ही दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश मौजूद थे। इसके बाद महिला को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया।

समस्तीपुर: अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर किया बुरी तरह से जख्मी,  महिला अस्पताल में भर्ती ,पुलिस मामले की जांच में जुटी 3घायल महिला ने ऑटो चालक पर नोकझोक करने की आरोप लगाते हुए कहा कि रोसडा़ से ही ऑटो चालक सही समय पर उसे नहीं पहुंचा। ऑटो चालक को भटोरा चौक तक छोड़ना था लेकिन ऑटो चालक ने नरसिंह चौक पर ही अपनी ऑटो को रोक दी जिसके बाद गोलीबारी की घटना घटित हुई। महिला को पाजर में गोली लगी थी। घटना भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है। अपर थाना अध्यक्ष हंसराज राम ने बताया कि घटना हुई है मामले की जांच की जा रही

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article