‘गुनाहों की अदालत’ खत्म, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बदमाशों का हौसला सर चढ़ कर बोल रहा है। एक तरफ जहां बदमाश खुलेआम आपराधिक वारदातों करने से नहीं चूक रहे वहीं सोशल मीडिया पर प्रदर्शन भी जम कर करते हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय में एक युवक ने फेसबुक पर हथियारों के साथ अपनी फोटो पोस्ट की। हालांकि उसे यह फोटो फेसबुक पर शेयर करना भारी पड़ गया और पुलिस ने हवालात की हवा खिला दी। मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस ने रविवार की देर रात भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

'गुनाहों की अदालत' खत्म, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल 2 'गुनाहों की अदालत' खत्म, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल 3

मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा सलेमपुर निवासी रामउदारथ यादव का पुत्र रंजीत कुमार उर्फ छोटू हथियारों के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी। मामले की सूचना पर एसपी के निर्देश पर बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। बछवाड़ा थाना की पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से 3 देसी कट्टा, 1 पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस, 1 पंजा और 1 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और युवक को जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article