नालंदा: जीविका दीदी की रसोई में खाना खाने आई महिला की मोबाइल की हुई चोरी, महिला ने अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

DNB Bharat Desk

 

 

बिहार शरीफ सदर अस्पताल की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार शरीफ सदर अस्पताल के जीविका दीदी की रसोई में सीतामढ़ी से आए एक महिला की मोबाइल की चोरी हो गई। दरअसल महिला सीतामढ़ी से राजगीर स्थित सैनिक स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन के लिए अपने पति के साथ आई थी। राजगीर में नामांकन को लेकर अपने बच्चों के लिए मेडिकल बनवाने के लिए सीतामढ़ी से आई महिला बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जीविका दीदी की रसोई में खाना खाने आई महिला की मोबाइल की हुई चोरी, महिला ने अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत 2सदर अस्पताल में महिला खाना खाने के लिए जीविका दीदी की रसोई में गई। खाना खाने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए गई।इसी दौरान मोबाइल की चोरी हो गई। सबसे बड़ी बात यह है की जीविका दीदी की रसोई के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद है। जिसके कारण चोरों का पता लगाने में कठिनाई हो रही है।

नालंदा: जीविका दीदी की रसोई में खाना खाने आई महिला की मोबाइल की हुई चोरी, महिला ने अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत 3अब सवाल यह उठता है कि वाकई सीसीटीवी कैमरे खराब है या किसी साजिश के तहत सीतामढ़ी से आई महिला की मोबाइल चोरी की गई है। फिलहाल इस मामले में महिला ने डीपीएम से शिकायत भी की है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article