बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया रविंद्र शाह की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह पंचायत के काम से बेगूसराय आ रहे थे ।
- Sponsored Ads-


बताया जा रहा है कि जब वह बेगूसराय आ रहे थे उसी वक्त सोना चिमनी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया एवं उन्हें गोली मार दी ।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक रास्ते में ही मुखिया रविंद्र शाह की मौत हो चुकी थी । मुखिया की मौत के बाद समर्थकों ने सदर अस्पताल से लेकर सड़कों तक जमकर बवाल मचाया एवं पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी की है।
बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-