दहेज और अवैध संबंध के कारण विवाहिता की हत्या, परिजन ने लगाया आरोप

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरस गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर दहेज एवं अवैध संबंध की वजह से विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में मायके वालों ने दहेज के लिए पिंकी देवी की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। तो वहीं लोगों का कहना है कि महिला के पति दीपक शाह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था।

- Sponsored Ads-

जिसका पिंकी देवी विरोध करती थी। इसी वजह से दीपक शाह एवं उसके परिजनों ने मिलकर पिंकी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी है । इतना ही नहीं हत्या के बाद पति एवं ससुराल वालों के द्वारा साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन तत्क्षण मायके वालों को इस बात की सूचना लग गई और मायके वालों ने पुलिस के सहयोग से शव को बरामद कर लिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस गांव की है।

क्या है पूरा मामला, एक रिपोर्ट।

दरअसल सिंघौल थाना क्षेत्र के रतौली की रहने वाली पिंकी देवी की शादी वर्ष 2022 में बखरी थाना क्षेत्र के बगरस निवासी दीपक से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों एवं पति दीपक शाह के द्वारा लगातार सोने की अंगूठी एवं बाइक की मांग की जाती थी। इस बात से जब मायके वालों ने इनकार किया तो लगातार पिंकी देवी को प्रताड़ित किया जाता था।

घटना के दिन बीती रात दीपक शाह ने नशे की हालत में पहले अपनी पत्नी पिंकी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और जैसे ही वह शव को जलाने के लिए ले जा रहा था पड़ोसियों ने इस बात की सूचना मायके वालों को दे दी। फिर मायके वालों ने घटना से बखरी थाना पुलिस को अवगत कराया। तत्पश्चात बखरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बखरी थाना की पुलिस ने मृतका पिंकी देवी की सास एवं ननंद को हिरासत में लिया है एवं पूछताछ कर रही है, वहीं पति मौके से फरार है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article