नालंदा: होटल एंड मैरिज हॉल संगठन के सदस्यों ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, बैठक कर आंदोलन का लिया निर्णय

DNB Bharat Desk

 

मेयर पुत्र और मेयर प्रतिनिधि पर लोकतंत्र का मजाक बनाने और अवैध वसूली का आरोप

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के सोहडीह इलाके में होटल एंड मैरेज हॉल एसोसिएशन द्वारा बैठक कर मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । संघ के सदस्यों ने उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संघ के सचिव मनीष यादव ने बताया कि बिहार शरीफ नगर निगम ने होटलों, मैरिज हॉल्स, व्यावसायिक दुकानों और प्रतिष्ठानों पर 300% की भारी प्रॉपर्टी टैक्स वृद्धि कर दी है, जिसके खिलाफ संघ लगातार संघर्ष कर रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि मेयर की दोहरी मानसिकता देखने को मिल रही है – एक ओर न्यायालय में वह सरकार के पक्ष में कार्य कर रहे हैं, वहीं जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि मेयर, मेयर पति-प्रतिनिधि और पुत्र भ्रष्टाचार और अवैध वसूली में लिप्त हैं।

शहर के स्मार्ट सिटी विकास में भी मेयर की कोई भूमिका नहीं है, बल्कि वह सिर्फ टैक्स वसूली एजेंट की तरह काम कर रहे है।इस बीच, संघ ने 300% प्रॉपर्टी टैक्स वृद्धि को वापस लेने और कचरा प्रबंधन शुल्क में कमी के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय किया है। साथ ही, मेयर, मेयर पति-प्रतिनिधि और पुत्र के गैरकानूनी भ्रष्टाचार की घोर निंदा की।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article