कैमुर: भभुआ सदर अस्पताल में बड़ा हंगामा, भर्ती मरीजों को समय पर नहीं मिला नाश्ता-खाना; अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जीविका पर कार्रवाई का दिया आदेश

DNB Bharat Desk

भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं मिला नाश्ता खाना तो किया हंगामा काफी देर बाद मिला नाश्ता।बता दे कि भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाना नाश्ता जीविका दिया जाता है पर जीविका कर्मियों के लापवाही से मरीजों को खाना नहीं मिलता।

- Sponsored Ads-

ताजा मामला आज का है जहाँ आँख बनाने आए मरीजो को मोतिया बिंद का ऑपरेशन हुआ था जो हर सोमवार और शुक्रवार को होता है ।दो दिन से भर्ती मरीजों को समय से नाश्ता और खाना नहीं मिलने से मरीजो के परिजनों ने हंगामा किया तब काफी देर बाद सिर्फ नाश्ता दिया गया।

कैमुर: भभुआ सदर अस्पताल में बड़ा हंगामा, भर्ती मरीजों को समय पर नहीं मिला नाश्ता-खाना; अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जीविका पर कार्रवाई का दिया आदेश 2वही इस मामले को संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले का जाँच कर जीविका पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।मरीज उर्मिला देवी और गुलाब सिंह ने बताया कि दो दिन आँख के ऑपरेशन करने के लिए भर्ती है पर नाश्ता खाना नहीं मिला जब खाने को लेकर हल्ला हुआ तब काफी देर बाद नाश्ता मिला।

कैमुर: भभुआ सदर अस्पताल में बड़ा हंगामा, भर्ती मरीजों को समय पर नहीं मिला नाश्ता-खाना; अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जीविका पर कार्रवाई का दिया आदेश 3सवाल है कि भभुआ सदर अस्पताल में नाश्ता और खाना का सप्लाई जीविका द्वारा देना है तो सभी मरीजो को नाश्ता खाना क्योंकि नहीं मिलता जाँच का विषय है।

कैमुर: भभुआ सदर अस्पताल में बड़ा हंगामा, भर्ती मरीजों को समय पर नहीं मिला नाश्ता-खाना; अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जीविका पर कार्रवाई का दिया आदेश 4तनी बड़ी लापरवाही कैसे हुआ क्या भभुआ सदर अस्पताल प्रशासन लगातार मोनिटरिंग नहीं करता सिर्फ कागज पर बिल बन जाता है क्या जीविका के पास भर्ती मरीजों का लिस्ट नहीं मिलता रोज की कितने मरीज भर्ती है कितने मरीजो को खाना देना है।

Share This Article