आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, सैकड़ो एकड़ में लगी फसल बर्बाद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिले में शनिवार को देर रात्रि मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गये. देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी. तेज आंधी के साथ हल्की बारिश ने ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज आंधी के कारण जिले में खाश कर किसानों के कमर टूट गया है ,किसानों का खेत मे लगे फसल मक्का से लेकर गेहू तक बर्बाद हो गया ।

आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, सैकड़ो एकड़ में लगी फसल बर्बाद 2आप खुद देख सकते है वीडियो में मक्का का फसल किस प्रकार सो गया है ।कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये, जिससे यातायात भी बाधित हो गयी है.खगड़िया-बखरी सड़क भाया बछौता- भदास- विशनपुर- अहुना- कंठारी- पचराहा- शुम्भा- कौनियां- इमली- सोनिहार के सड़कों पर तेज हवा के झोंकों व वर्षा के कारण जगह-जगह पेड़ पलट गया व टहनी टुट गया है.

आंधी-तूफान ने मचायी तबाही, सैकड़ो एकड़ में लगी फसल बर्बाद 3वही नगर परिसद से बलुआही में एक पेड़ के घर पर गिरने से घर के लोग बाल बाल बचे लेकिन ,गाय पर गिरने से गाय की हालत खराब है ।

आ

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article