डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक कलयुगी चाचा द्वारा शराब के नशे में एक आर्केस्ट्रा कलाकार की बुरी तरह पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बुरी तरीके से लहू लुहान ओर्केस्ट्रा कलाकार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना है की वों शराबी चाचा द्वारा अपने ही बेटे की पिटाई से बचाने के सामने आया।

घटना रतनपुर के चट्टी रोड की है घायल की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड के रहने वाले अशोक साह के पुत्र नंदन साह के रूप में हुई हैं। पीड़ित नंदन साह का आरोप है की उसके चाचा शराबी हैं अक्सर शराब के नशे में गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देते रहते हैं।
इसी क्रम में चाचा आज जब अपने बेटे की पिटाई कर रहा था तो वों उसे बचाने गया। इसी बात से नाराज चाचा ने उसे ईट से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
डीएनबी भारत डेस्क