नालंदा: नशा करने से मना करने पर बदमाशों ने घर पर चढ़कर किया रोड़ेबाजी, रोड़ेबाजी में एक जख्मी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में घर के बाहर नशा करने का विरोध करने पर आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने घर पर चढ़कर जमकर रोड़ेबाजी और गाली-गलौज की।

 पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि जवाब में घर की ओर से भी रोड़ेबाजी की गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

नालंदा: नशा करने से मना करने पर बदमाशों ने घर पर चढ़कर किया रोड़ेबाजी, रोड़ेबाजी में एक जख्मी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा 2मामले में दोनों पक्षों की ओर से लहेरी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article