सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर मुशहरी के दो चचेरे भाईयों की दलसिंहसराय में गुरुवार को हुई सड़क दूर्घटना में मौत हो गई।इसकी जानकारी मिलते ही के बाद स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के मानोपुर मुशहरी गांव निवासी बुटलाल सदा के 53 वर्षीय पुत्र हरिहर सदा तथा महेंद्र सदा के 40 वर्षीय पुत्र सुनील सदा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिहर सदा तथा सुनील सदा वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न लगभग 9 बजे मोटरसाइकिल से समस्तीपुर जिला के झखरा गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां आयोजित छठियार की भोज में शामिल होने जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

तभी वे दलसिंहसराय के पास राष्ट्रीय उच्च पथ पर डैनी चौक के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और वे दोनों गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों घायल को स्थानीय लोग दलसिंहसराय स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बेगूसराय जाने के दौरान एक घायल की मौत रास्ते में तथा दूसरे की मौत ईलाज के दौरान अस्पताल में हुई। बारी बारी से दोनों की हुई मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक हरिहर सदा की पत्नी सुबी देवी व सुनील सदा की पत्नी किरण देवी सहित परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन बना रहा। चीखकर रो रहे थे।

अन्य स्वजन व आसपास की महिलाओं के भी आंखें नम थी तथा वे भी भाग्य को कोश रहे थे।ग्रामीणों ने बताया कि हरिहर सदा की मौत रास्ते में हो जाने के कारण उनका शव घर लाया गया था । भगवानपुर पुलिस उसे पोस्मार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उपमुखिया नीरज कुमार ने बताया मृतक हरिहर सदा को दो लड़का तथा दो लड़की है जिसमें बड़ा लड़का का एक पैर विकलांग है वहीं सुनील सदा को तीन नवालिक पुत्री ही है। उन्होंने बताया कि दोनों मानर बजाने का काम करता था तथा गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता था।

ढांढस देने पहुंचे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार, उपमुखिया नीरज कुमार, पंसस उमेश दास, सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा सहित अन्य लोगों ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतक के असहाय आश्रित को सरकारी सहायता देने की मांग की। मृतक निहायत गरीब था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article